बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: नुमाइश ग्राउंड में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत के दौरान जेबकतरों ने कई किसानों की जेब पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर किसानों में नाराजगी फैल गई। काफी संख्या में गुस्साए किसान सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने एक संदिग्ध जेबकतरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। बुधवार को महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान नुमाइश ग्राउंड पहुंचे थे। इसी दौरान जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई किसानों को निशाना बनाया। किसानों को जेब कटने का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर से संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध पकड़ में आ गया। किसानों ने पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News...