बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: नगर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। देर शाम वाल्मीकि समाज की ओर से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां और अखाड़े के कलाकारों के हैरतअंगेज करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, राधा-कृष्ण, माता सीता, मां काली और वासुदेव सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां शामिल रहीं। वाल्मीकि हवन ज्योति की झांकी ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बैंड-बाजों की धुन और धार्मिक जयकारों के बीच समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर शाम मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शक्तिफार्म में महर्षि वाल्मीकि प्रगटोत्सव पर निकली शोभाया...