Bijnor News: मशीन का पार्ट सीने में लगने से मिस्त्री की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: चांदपुर- नूरपुर मार्ग स्थित मैक्स केमिकल फैक्ट्री में मशीन ठीक करते समय अचानक उसका एक पार्ट निकलकर मिस्त्री के सीने में जा लगा। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। जिला कुशीनगर के गांव पगारा निवासी महंत यादव पुत्र गुलाब सिंह यादव नूरपुर मार्ग स्थित मैक्स केमिकल फैक्ट्री में मशीन ठीक करने आए थे। शाम के समय मशीन ठीक करते हुए अचानक उसका एक पार्ट निकलकर उनके सीने में जा लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.