Bijnor News: मल्चर के सहारे जमीन में जीवांश कार्बन बढ़ाने की कवायद, स्वच्छ रहेगा पर्यावरण
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: जिले में मल्चर के सहारे जमीन में जीवांश कार्बन बढ़ाने की कवायद शुरू होगी। फसल अवशेष नहीं जलेंगे तो जिले में पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और गन्ने की पेडी की टिलरिंग अच्छी होने से गन्ने का उत्पादन बढे़गा। खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों को मल्चर का प्रयोग अधिक से अधिक करने को जागरुक करेंगे। भूमि में जीवांश कार्बन घट रहा है। ऐसे में भूमि में जीवांश कार्बन बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने में मल्चर रामबाण साबित होगा। कृषि विभाग ने 2018 से लेकर अब तक किसानों को करीब 52 मल्चर अनुदान पर दिए हैं। सभी गन्ना समितियों पर मल्चर उपलब्ध है। कृषि विभाग किसानों को जागरुक करेगा कि मल्चर का इस्तेमाल करें। फसल अवशेष न जलाकर मल्चर से जुताई कराए। खेत में पराली और गन्ने की पत्ती जलाने से प्रदूषण होता है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.