Bijnor News: मनरेगा में घोटाला, संपन्न लोगों के बना दिए कैटल शेड
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: वर्ष 2015 से 2021 में ग्राम पंचायत रवाना में मनरेगा में घोटाला हुआ। एक ही गांव में 254 कैटल शेड बना दिए गए तो वहीं संपन्न लोगों के घरों पर कैटल शेड बनाए गए, जबकि गरीब लोगों के कैटल शेड बनाए जाने थे। शिकायत पर निरीक्षण हुआ तो इसका खुलासा हुआ। आरबी यादव उपायुक्त श्रम रोजगार ने कहा कि इस मामले में पूर्व प्रधान ने गड़बड़ी की है। कार्रवाई की जाएगी। किसानों को पशुपालन में बढ़ावा देने के लिए मनरेगा के अंतर्गत व्यक्तिगत हितार्थ कार्य के तहत गांव के गरीब लोगों के 2 लाख की सीमा तक कैटल शेड बनाए जाने थे। योजना में एक गांव में आधा दर्जन तक कैटल शेड बन सकते हैं, लेकिन जलीलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रवाना में 254 कैटल शेड बना दिए गए। हाईकोर्ट में रिट दाखिल होने पर आरबी यादव उपायुक्त श्रम रोजगार ने निरीक्षण किया तो पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.