Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले में तीन वनकर्मी घायल
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: बढ़ापुर। साहुवाला वन रेंज क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए पौध लेकर जा रहे तीन वनकर्मी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। जानकारी के अनुसार साहुवाला रेंज के वनकर्मी नितिन कुमार, सोरन सिंह एवं डब्लू ट्रैक्टर-ट्रॉली से वृक्षारोपण के लिए पौध लेकर निर्धारित स्थल पर जा रहे थे। घने जंगल में पहुंचने पर झाड़ियों में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकल आईं और तीनों वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले से तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल वनकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वन क्षेत्राधिकारी साहुवाला रेंज रामवृक्ष राव ने बताया कि तीनों वनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.