Bijnor News: मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: साहू जैन कॉलेज में बुधवार को डॉ. अनुराग कुमार सिंह, जान्हवी राठी एवं आनंदिता बोस के नेतृत्व में शुद्ध मतदाता सूची के महत्व एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. मनीष कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करना चाहिए। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रो. परमिल कुमार, अरुण देव जायसवाल, अनिल कुमार, रीना, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. सूर्यकांत भारती एवं डॉ. उमेश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: स्कूल-क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.