बिजनौर, नवम्बर 6 -- Bijnor News: मौ. बड़वान में एक मजदूर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले के ही एक घर में मजदूर पिछले कई दिनों से टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। शुक्रवार को एक मजदूर ने घर में मौजूद वृद्ध महिला के साथ अभद्रता कर दी। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। घर में हुई घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। शोर शराब सुनकर घर पहुंचे मोहल्ले वासियों ने आरोपी मजदूर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में मजदूर बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती समेत तीन की पिटाई में केस दर्ज उधर कोतवाल धीरज सोलंकी का कहना है मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...