Bijnor News: मछली बेचते समय हाथ में घुसा कांटा, युवक बेहोश
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: मछली बेचते समय एक युवक के साथ उस समय हादसा हो गया, जब उसके हाथ से पंगास मछली फिसल गई। मछली का नुकीला कांटा युवक के हाथ में गहराई तक घुस गया। कांटा निकालने के प्रयास में युवक तेज दर्द से तड़पकर बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शेखान निवासी सुलेमान पुत्र मुस्तफा बाजार में मछली बेच रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से पंगास मछली अचानक फिसल गई। उसका कांटा युवक के हाथ में जा घुसा। कांटा हाथ में फंसने के बाद युवक को असहनीय दर्द होने लगा और वह मौके पर ही तड़पते हुए बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।चिकित्सक ने जांच के बाद हाथ में फंसे कांटे को निकालने के लिए ऑपरेशन किया। काफी मशक्कत के बाद कांटा बाहर निकाला। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.