Bijnor News: मकान पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव हसुपुरा हाल निवासी अरविंद कुमार ने पड़ोसियों पर पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। गुरुवार को अरविंद कुमार पुत्र बलकरन सिंह ने बताया कि उसका पुश्तैनी मकान ग्राम हसुपुरा में है। पड़ोसी ओमकार तथा उसके पुत्र किशन और पवन मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 31 जुलाई को वह अपने पुत्र सिद्धेश्वर तथा भांजे सतेंद्र पुत्र भगत सिंह के साथ मकान देखने गांव गया था। आरोप है कि वहां ओमकार, पवन, रेशमा पत्नी ओमकार तथा सोमवीर पुत्र किशन ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अरविंद के भांजे सतेंद्र को चोट आई, जिसका पुलिस द्वारा मेडिकल कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.