बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव मिर्जापुर बकैना निवासी एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर उधार की रकम के विवाद में उसका मकान ट्रैक्टर से तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वह कई बार थाना, सीओ कार्यालय और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है, इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चांदपुर के गांव मिर्जापुर बकैना निवासी पीड़िता पिंकी पत्नी हिमांशु त्यागी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति ने 9 अक्टूबर 2024 को दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से 53 हजार रुपये वापस किए जा चुके हैं। आरोप है कि शेष रकम देने की तैयारी के बावजूद संबंधित व्यक्ति रकम लेने से टाल-मटोल करता रहा। इसी दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर से उसका मकान ...