Bijnor News: मकान के विवाद में दो बच्चों को लेकर नहर की ओर निकली महिला
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: मकान को लेकर ससुर और देवर से चल रहे विवाद के चलते एक विधवा महिला नाराज होकर अपने दो बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। महिला को नहर की ओर जाते देख लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बरुकी पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके बच्चों को चौकी लाकर परिजनों को बुलाया। करीब तीन घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके चार बच्चे हैं। महिला का अपने ससुर और देवर के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात से नाराज होकर वह दो बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। महिला को नहर की ओर जाते देख आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल बरुकी पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.