Bijnor News: मकान के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट लिखाई
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: मकान बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये लेने और बाद में बैनामा करने से इनकार करने के मामले में पुलिस ने सीओ चांदपुर के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार रामनगर निवासी नसीम नाज़ पत्नी इस्तकार ने रिपोर्ट लिखाई है मौहल्ला रामनगर निवासी जैबुन, उसके पुत्र फैजान, पुत्रवधू रिहाना व अन्य ने 180 वर्ग गज का मकान 17.50 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। पीड़िता का आरोप है कि बयाने समेत अलग-अलग माध्यमों से आरोपियों को कुल 16 लाख रुपये दे दिए गए। बैनामे की तारीख तय होने के बावजूद आरोपियों ने बैनामा नहीं किया और लगातार टालमटोल करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.