बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: मौहल्ला बाड़वान स्थित श्री शंकर मंडल मंदिर में श्री शिव परिवार स्थापना दिवस की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान पंकज अग्रवाल-पूजा अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल निक्के रहे। पूजन विधि पंडित हिमांशु शर्मा के तत्वाधान में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में दोपहर को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। द्वितीय चरण में शाम को विशाल अग्रवाल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का गुणगान किया गया। इसके बाद विभिन्न भजन गायकों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों के माध्यम से मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया गया। भजन गायकों में अमित अग्रवाल, प्रकाश सैनी, राघव अग्रवाल एवं विभोर अग्रवाल ने अपनी सुंदर सुंदर प्रस्तुतियों से बजरंगबली का गुणगान ...