बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए पीतल के दो घंटे बरामद किए हैं।रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फीना-चांदपुर मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैजान पुत्र रहीसुद्दीन, शहजाद उर्फ भोला पुत्र शमशुद्दीन निवासी ग्राम तौफापुर थाना हल्दौर तथा साहिल पुत्र शब्बू निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा, चांदपुर के रूप में हुई।जांच अधिकारी उपेंद्र मलिक के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मझोला गुजर चौराहे के पास स्थित मंदिर परिसर से दो दिन पूर्व पीतल के घंटे चोरी करने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों पीतल के घंटे बरामद कर तीनों क...