बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: नूरपुर। गांव पीपला जागीर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित प्राचीन देवता मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दानपेटी में रखी नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीपला जागीर निवासी निरंजन पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंदिर की देखरेख करता है और दानपेटी में आए चढ़ावे की गिनती हर 8 से 10 दिन में अन्य लोगों की मौजूदगी में करता है। सोमवार को जब वह मंदिर पहुंचा तो मुख्य ताला टूटा मिला और दानपेटी से नकदी गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...