बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चांदपुर समेत क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नगर व क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों, मालाओं और आकर्षक झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती की गई। इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झुलाने की रस्म हुई। भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद अपना व्रत खोला। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।घरों यह भी पढ़ें- Hapur News: कान्हा के जन्म की गूंजी बधाई, नंद के आनंद भयो पर भक्त हुए भाव-विभोर में भी महिलाओं ने प...