Bijnor News: मंडावली पुलिस की हिरासत से युवक फरार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: मंडावली थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से थाने से फरार हो गया। घटना को गंभीर मानते हुए एसपी अभिषेक झा ने मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां आई किशोरी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी और आरोपी नितिन कश्यप पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को बरामद कर लिया था। गुरुवार को पुलिस किशोरी को न्यायालय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.