Bijnor News: मंडावर में ईंट भट्ठे पर लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: थाना मंडावर पुलिस को लूट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ईंट भट्ठे के चौकीदार को धमकाकर नकदी व सामान लूटने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांच अगस्त को वादी जावेद निवासी मोहल्ला बाजार कला मंडावर ने थाने पर तहरीर दी थी। बताया था कि चार बदमाश उसके ईंट भट्ठे पर पहुंचे और चौकीदार को डरा धमकाकर 1800 रुपये, मोबाइल फोन, एलईडी और एक डीवीआर लूट कर ले गए थे। विवेचना के दौरान घटना में दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए अंकुश निवासी इनामपुरा मंडावर और अनिकेत उर्फ खब्बा निवासी फिरोजपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर था।पुलिस पहले ही आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में थाना मंडावर पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी अनिकेत उर्फ खब्बा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.