बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी बारिश देखते हुए चिन्ता बढ़ी है कि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आबादी वाले क्षेत्रों में पानी घुस सकता है।

प्रशासन की तैयारियों की कमी क्षेत्र में बाढ़ संभावित स्थानों पर प्रशासन की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर जमीनी स्तर पर तैयारियां अधूरी दिखाई दे रही हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों के निरीक्षण महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अभी तक प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं।

नहीं बनाए गये मालन पर तटबंध नजीबाबाद क्षेत्र में कई स्थानों पर मालन नदी के तटबंध नहीं बनाए जाने से भी खतरा बढ़ गया है। ...