बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में जिलाधिकारी जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपकर जनपद बिजनौर में किसानों को भ्रामक तरीके से बेचे जा रहे अमोनियम सल्फेट उर्वरक पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कृषि विभाग, उर्वरक अनुभाग, लखनऊ द्वारा निजी क्षेत्र में आपूर्ति के लिए एचयूआरएल को एनपीके उर्वरक का आवंटन किया गया था। किंतु किसानों ने शिकायत की है कि निजी दुकानों पर बड़े अक्षरों में एनपीके तथा छोटे अक्षरों में अमोनियम सल्फेट लिखकर उर्वरक बेचा जा रहा है। इससे किसान भ्रमित होकर इसे एनपीके उर्वरक समझकर खरीद रहे हैं। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि इस प्रकार की पैकेजिं...