Bijnor News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: बिजनौर। भूमि विवाद को लेकर अफजलगढ़ में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें चाचा-भतीजा घायल हो गए। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीरावस्था के चलते घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। रविवार को देर रात भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान नगर के मौहल्ला बेगम सराय निवासी कफील तथा सालिम पुत्र शमीम अहमद सहित तीन लोग घायल हो गए। बताया गया है कि किसी प्लॉट पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को रात प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करने के बाद दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडों लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आस पास के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.