Bijnor News: भूतपुरी में नकबजनी कर लाखों के आभूषण चोरी
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: बिजनौर। थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव भूतपुरी में बुधवार को नकब लगाकर चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बुधवार की शाम गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को तहरीर देने के बाद बताया कि बुधवार सुबह वह परिवार सहित खेत पर गए थे। दोपहर में वापस लौटने पर मकान के पीछे जंगल की ओर वाली दीवार में नकब लगा मिला और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि चोर दीवार में बने नकब के रास्ते घर में घुसे और कमरे की दीवार में छिपाकर रखे उनकी पत्नी सरोज के लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी परवेज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.