Bijnor News: भीषण गर्मी में छह घंटे बिजली गुल, पूरी रात परेशान रहे चांदपुर के लोग
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: चांदपुर में बिजली लाइन में फाल्ट आने के कारण करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परिवारों ने छतों पर रात बिताई, जबकि मच्छरों के प्रकोप और हाथ के पंखों के सहारे किसी तरह रात गुजारनी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच शनिवार देर रात बिजली लाइन में अचानक फाल्ट आने से नगर के कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों की रात बेचैनी में बीती। उमस और गर्मी के कारण घरों में रुकना मुश्किल हो गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग छतों पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: धूप-छांव ने बढ़ाई उमस, बिजली की ट्रिपिंग ने छुड़ाया पसीना बिजली न होने से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। वहीं मच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.