बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: ग्राम बिजौरी में रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल टाण्डे वाले रहे। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के भागुवाला मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, ओम कुमार शर्मा, रणवीर सिंह निराला, धर्मेंद्र कश्यप, सचिन शर्मा सहित रामलीला समिति के अध्यक्ष मोनू कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष वासु कश्यप, सचिव गौतम कश्यप, प्रबंधक चंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष राजन कुमार कश्यप, गौरव कश्यप, आशु वाल्मीकि आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भगवान श्री राम ने दी आदर्श जीवन...