Bijnor News: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी गार्गी अग्रवाल, जोरदार स्वागत
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से लंबे समय से जुड़ी गार्गी अग्रवाल को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का मंगलवार को नई बस्ती स्थित आवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर आतिशबाजी कर खुशी जताई। गार्गी अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाएंगी। महिला मोर्चा को मजबूत करना, महिलाओं को पार्टी से जोड़ना और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, मंजू चौधरी, माया पाल, पूनम गोयल, अनीता, रेखा, सरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.