बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह अपनी ही सरकार में बिजनौर गंगा बैराज पर बने तटबंध निर्माण में 150 करोड़ के घालमेल का आरोप लगाकर घिर गए हैं। एक निजी संस्था के कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान दिए उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ​हाल ही में सीएम योगी ने बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए जिले में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का दावा किया था। इस मंच पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। ताजा मामला करीब तीन दिन पहला है। मीडिया के सामने भारतेंद्र सिंह के बयानों ने सरकार के विकास दावों पर ही सवालिया निशान लगा दिए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जलजीवन मिशन के पूर्ण कार्यो की जांच करेगी कमेटीसड़क स्...