बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: नगर में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री शरद चंद्र शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा और राष्ट्रसेवा का आंदोलन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर संजय गहलौत व संचालन अरविंद शर्मा ने किया। अभिषेक कोहली, अचल चौहान, कामेश्वर राजपूत, पुनीत वर्मा, रणजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रदीप यादव, अवनीश चौहान, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...