बिजनौर, नवम्बर 17 -- Bijnor News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संबंध में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुई। जिसमें फॉर्म 6 भरवाने एवं 21 से 27 तक कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि नहटौर विधानसभा प्रभारी पूरन लाल सैनी का अभिनंदन किया। साथ ही नवनियुक्त किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।विधायक ओमकुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनसेवा का संकल्प ही हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, जिला मंत्री तिलक राज सैनी, जिला उपाध्यक्ष माया पाल, पीयूष चौहान, ...