बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: मोहल्ला कायस्थान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य संजीव वशिष्ठ ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन किया। कथा के दौरान गिरिराज भगवान की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। आचार्य संजीव वशिष्ठ ने श्रीकृष्ण जन्म, वासुदेव द्वारा बाल गोपाल को गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचाने और नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने माता यशोदा के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गोपियों की शिकायतों का भावपूर्ण वर्णन किया। इसके अलावा पूतना वध, शकटासुर वध, तृणावर्त वध, गोचरण लीला और कालिया नाग मर्दन के प्रसंग भी सुनाए। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर धार...