बिजनौर, सितम्बर 26 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव सेह में पूर्व प्रधान चौधरी गजेंद्र सिंह के आवास पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार प्रधान ने किसान हित के कई प्रमुख बिंदुओं को ऊठाया। गांव सेह में अनिल कुमार प्रधान रहटी जागीर की अध्यक्षता व संचालन देवेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित पंचायत में किसानों के बिलाई क्षेत्र में गन्नामूल्य भुगतान और गन्ने के मूल्य को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भाकियू ज़िलाध्यक्ष सुनील कुमार प्रधान ने गन्ने पर आने वाली किसान की लागत के अनुरूप गन्नामूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए उनका संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अनेक किसानों को भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण करायी। पंचायत में...