बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक सोमवार को ब्लॉक प्रांगण में हुई। बैठक में ब्लॉक अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष जताते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश काकरान ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के फोन रिसीव नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्र में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन अधिकारी इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बीडीओ से फोन रिसीव करने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग की।

बैठक की अन्य मांगें बैठक में हरियावाला में सीसी रोड तथा ग्राम रोशनपुर प्रताप में सहकारी समिति के निकट सीसी रोड बनवाने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ...