Bijnor News: भर भराकर गिरी मकान की चाहर दीवारी
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: मकान की चाहर दीवारी अचानक भर भराकर गिर गई। हालांकि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।शनिवार को तड़के गांव उधोवाला निवासी धन सिंह पुत्र सुमरा सिंह के मकान की चाहर दीवारी अचानक भर भराकर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुन कर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा भगदड़ मच गई। किसी अनहोनी से आशंकित परिजन घर से निकल कर बाहर आ गए।परिजनों तथा ग्रामीणों सहित मौके पर राहगीर इकट्ठा हो गए। मकान की करीब 5 फीट ऊंची चाहर दीवारी गिरकर ध्वस्त हो गई है। चाहर दीवारी के ऊपर छप्पर पड़ा हुआ था। मलवे के नीचे दबने से वहां रखा पीड़ित का घरेलू सामान दबकर बर्बाद हो गया। जिसके चलते करीब दस हजार का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.