बिजनौर, अगस्त 15 -- Bijnor News: पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती कराने के नाम पर नौ लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी और एक अन्य व्यक्ति पर रकम लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर उदयचंद उर्फ मिर्जापुर निवासी शुभम विश्नोई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2019 से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दीपक कुमार और कोतवाली शहर क्षेत्र के रसूलपुर पित्तनका उर्फ बवनपुरा निवासी मोहन सैनी ने पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दोनों के कहने पर युवती के पिता से अलग-अलग बैंक खातों में करीब सात लाख रु...