बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: गांव जैतरा में 132 केवी पावर हाउस के पीछे आयोजित पर्दे की रामलीला का उद्घाटन भाजपा विधायक अशोक राणा के पुत्र राणा प्रियंकर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन में अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से परिचित कराते हैं।कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, सौरभ भटनागर, श्यामलाल, सुभाष चौहान, देव कुमार और हरदयाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: रामनगर रामलीला...