Bijnor News: भगवान श्रीराम की बारात नगर में धूमधाम से निकाली
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: बड़ी मंडी में श्री रामलीला समिति की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उत्साह के साथ प्रभु श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात में शामिल धार्मिक झांकियों और अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, मार्केट स्थित हरि कुएं पर राम-सीता विवाह का आयोजन किया। भगवान श्रीराम की बारात का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, राणा प्रियंकर सिंह तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने नारियल तोड़कर और गुब्बारे उड़ाकर बरात को रवाना किया। बारात में राम दरबार के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, शत्रुघ्न और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.