Bijnor News: भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: मोहल्ला कायस्थान में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य संजीव वशिष्ठ ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास आचार्य संजीव वशिष्ठ ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब भगवान भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने देवकी-वसुदेव की तपस्या, कंस के अत्याचार और कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। बताया कि भगवान के जन्म के बाद वसुदेव उन्हें यमुना पार कर गोकुल ले गए। यमुना द्वारा मार्ग देने और शेषनाग द्वारा भगवान की रक्षा किए जाने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।इसके यह भी पढ़ें- Amroha News: श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव विभो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.