Bijnor News: भंडाफोड़ः साइबर ठगी गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। प्रदेश में चलाए जा रहे साइ-वज्र अभियान के तहत बिजनौर पुलिस ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बुकिंग और निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना स्योहारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, फिंगरप्रिंट मशीन समेत साइबर अपराध में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामान और नकदी बरामद की गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के विश्लेषण में गिरोह की गतिविधियां सामने आई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर निवेश के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.