Bijnor News: ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक आयोजित
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण अभियान, टीडी टीकाकरण, डीपीटी बूस्टर टीकाकरण अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बीडीओ अरुण कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी और शिद्दत से निभाए ताकि सभी कार्यक्रम तय सीमा में पूर्ण सफल संचालित हो सके। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.