बिजनौर, अक्टूबर 6 -- Bijnor News: मोहल्ला तराई में ब्रश फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री से उठते धुएं को देख आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना के वक्त मजदूर खाना खाने गए थे और फैक्ट्री में ताला लगा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान फैक्ट्री में दो बार धमाके की आवाज भी सुनाई दी। सूचना मिलते ही शेरकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति संभाली।फायर स्टेशन ऑफिसर दीपक चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में...