बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: नहटौर में हल्दौर ऱोड स्थित बैल्डिंग की दुकान में दो सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मौहल्ला रंगरेजान निवासी शाहनवाज उर्फ मुन्ना की बैल्डिंग की शॉप में दो सांप दिखाई दिये थे। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र एक सांप को रेस्क्यू कर लिया। वहीं दूसरा सर्प नहीं दिखाई दिया। रेस्क्यू किया गया सर्प इंडियन रैट स्नेक था जिसे स्थानीय धामन या घोड़ा पछाड़ कहते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...