बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से भगवान श्रीराम की बारात का शुभारंभ पूरे विधि-विधान पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्रीराम बारात रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से होते हुए बाजार कल्लूगंज, चौक बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। सीता स्वयंवर के बाद बैंडबाजे और ढोल नगाड़ों संग भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। शुभारंभ रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से किया गया। संरक्षक अक्षत कुमार अग्रवाल, निर्देशक हरिओम सिंघल तथा मंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में निकाली गई श्रीराम बारात में बैंड, अयोध्या रामलला (स्वरूप) झांकी, राजस्थानी नृत्य, लक्ष्मी नारायण (हनुमान जी रूप), शेरावाली माँ, नासिक ढोल, अघोरी नृत्य नंदी, बांके बिहारी नृत्य आकरूार्ण का केन्द्र रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: चांदपुर में धूमधाम से निकली श्रीराम बारा...