बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: साइबर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक के एक खाताधारक के खाते से 61 लाख 80 हजार 700 रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली। खाते से तीन बार में लाखों रुपये निकाले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नांगल सोती निवासी विजय गौरव पुत्र सुरेश आर्य वर्तमान में प्रगति विहार, आदमपुर रोड बिजनौर में रहते हैं। गौरव का कहना है कि 20 नवंबर 2026 को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से ऑनलाइन तरीके से तीन बार में रकम निकाल ली गई। पहली बार में 30 लाख, दूसरी बार में 20 लाख और तीसरी बार में 11 लाख 80 हजार 700 रुपये की निकासी की गई। कुल 61 लाख 80 हजार 700 रुपये खाते से निकल गए।खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइ...