बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: बिजनौर। अपनी बेटी को सौतन से छुटकारा दिलाने के लिए विवाहिता के पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर दामाद की प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के करीब 50 दिन बाद महिला का सड़ा-गला शव मुंबई में झाड़ियों से बरामद हुआ। मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। मामला थाना रेहड़ क्षेत्र के गांव सादकपुर उर्फ सुल्ताननगर से जुड़ा है। गांव निवासी शाकिब सिद्दीकी पुत्र अब्दुल खालिक का निकाह चार वर्ष पूर्व कस्बा नहटौर के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी सरताज सिद्दीकी की पुत्री शहरीन से हुआ था। शाकिब पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है और मुंबई में रिक्शा चलाता है। वह मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट के शिवनगर चाल में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि शाकिब के पिछले कई वर्षों से गांव सादकपुर की ही एक...