Bijnor News: बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: स्योहारा में शुक्रवार रात एक बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचल दिया। घायल युवक तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोंटी पुत्र चंदू सिंह निवासी इस्लाम नगर के रूप में हुई है, जिसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार स्योहारा में शुक्रवार देर रात नूरपुर की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने रेलवे फाटक के समीप मोंटी को जोरदार टक्कर मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्योहारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मोंटी को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: स्योहारा में फाटक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.