बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: बूंदा-बांदी तथा हल्की बारिश के चलते सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। लगातार बूंदा-बांदी के कारण लोग दिन भर घरों में कैद रहे। रविवार को दिन भर बूंदा-बांदी होने से मौसम बदल गया। बूंदा-बांदी और रूक रूककर हल्की बारिश के चलते यातायात और सामान्य जन जीवन पर भारी असर पड़ा। बूंदा-बांदी तथा बारिश से यातायात खासा प्रभावित हो गया। राहगीर गंतव्य तक पंहुचने के लिए बस स्टैंड पर वाहनों को ढूंढते देखे गए। ग्रामीण इलाकों में लोग दिन भर घरों में कैद रहे। दूसरी ओर बारिश से जंगलों में मौजूद स्रोत तथा नालों में पर्याप्त मात्रा में पानी भर गया। जिसके चलते वन्यजीवों को पीने के पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश, गर्मी से मिली राहत जंग...