बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र के अकबरपुर झोझा गांव निवासी दो बुजुर्गों के आधार कार्ड और फोटो का दुरुपयोग कर संगीन धाराओं के आरोपियों की जमानत कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक अधिवक्ता पर फर्जी तरीके से दस्तावेज हासिल कर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपुर के गांव अकबरपुर झोझा निवासी पुखराज सिंह पुत्र पूरन सिंह की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता भारत सिंह और 65 वर्षीय चाचा पूरन सिंह के आधार कार्ड और फोटो का कथित तौर पर दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि कचहरी में बैठने वाले अधिवक्ता राकेश आर्य ने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल संगीन धाराओं के आरोपियों की जमानत कराने में किया।शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में उनके पिता के न...