बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: आठ दिन से बुखार से पीड़ित किशोर की गुरुवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। कई अस्पतालों में उपचार कराने के बावजूद किशोर की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम छा गया। नजीबाबाद निवासी अमित का 13 वर्षीय पुत्र मोहित चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन में अपने मामा रॉकी के घर रह रहा था। मामा ही उसकी देखभाल करते थे। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले मोहित को बुखार आया था। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक-दो दिन तबीयत में सुधार रहने के बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गई।दो दिन पूर्व परिजन उसे बिजनौर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उसे आराम नह...