Bijnor News: बीमारी के नाम पर 70 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: बेटे की बीमारी ठीक करने और उसकी जान बचाने के नाम पर एक परिवार को भय और अंधविश्वास में फंसाकर करीब 70 लाख रुपये हड़पने के मामले में धामपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डिजायर कार और एक लाख चार हजार रुपये बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि ग्राम नंगला नैंसी निवासी संदीप कुमार ने एक अक्टूबर को धामपुर थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उसके बेटे यक्ष की तबीयत खराब रहती थी। इसी दौरान परिचित मोनू चौधरी ने उसे एक कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाया। आरोप है कि पंडित ने बेटे की जान को खतरा बताकर परिवार को भयभीत किया और पूजा व झाड़-फूंक के नाम पर दारागंज, हरिद्वार और श्यामपुर कांगड़ी स्थित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.