Bijnor News: बिना हेलमेट 379 वाहन चालकों और 41 ई-रिक्शा के चालान
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 379 चालकों के चालान किए गए। निर्धारित रूट का उल्लंघन करने पर 41 ई-रिक्शाओं के चालान किए गए और दो ई-रिक्शाओं को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। इसके अलावा जुगाड़ वाहन बनाकर सामान ढोने वाले 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सोमवार को अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों की चेकिंग की। नियमों का उल्लंघन करने पर 379 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय खुद हेलमेट पहनने और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाने की अपील की। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.